रविवार, मार्च 28, 2021

होली का त्यौहार | दस दोहे होली के | डाॅ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh

दस दोहे होली के 


होली का त्यौहार
                  - डाॅ. वर्षा सिंह

चढ़ कर यदि उतरे नहीं, होली वाला रंग ।
समझो इसमें है छुपा, बेशक़ प्रेम प्रसंग।। 1।।


सखी न पूछो - क्या हुआ ? क्यों चुनरी है लाल ?
अब कैसे तुमसे कहूं , अपने दिल का हाल ।। 2।।


ख़त कोई लिखता नहीं , मैसेज चलते आज।
मोबाइल पर खुल रहे, मन के सारे राज़ ।। 3।।


सूखी होली खेलना, पानी है अनमोल ।
व्यर्थ गंवाना ना इसे, समझो जल का मोल।। 4।।


टेसू, सेमल खोजना, रहा नहीं आसान।
ऊंची बनी इमारतें, हैं शहरों की शान ।। 5।।


दादी- नानी की कथा, अब सुनता है कौन !
क्यों जलती है होलिका ? बच्चे हैं सब मौन ।। 6।।


सबको अपना जानिए, छोड़ मान-अभिमान।
मुक्त हस्त करिये सदा, हंसी-ख़ुशी का दान ।। 7।।


मास्क लगाएं याद से, दूरी रखें ज़रूर।

गर्व कोरोना का हमें, करना होगा चूर ।। 8।।


माथे पर टीका लगे, गालों लाल गुलाल।
होंठों पर मुस्कान हो,मन का मिटे मलाल।। 9।।


‘‘वर्षा’’ हो सद्भाव की, बहे ख़ुशी की धा
तभी सार्थक हो सके, होली का त्यौहार।। 10।।


18 टिप्‍पणियां:

  1. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार(२९-०३-२०२१) को 'एक दिन छुट्टी वाला'(चर्चा अंक-४०२०) पर भी होगी।

    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत-बहुत दिली धन्यवाद प्रिय अनीता जी 🙏

      हटाएं
  2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति।
    अच्छे और उपयोगी दोहे रचे हैं आपने।
    रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आदरणीय, आपकी सराहना पा कर सार्थक हो गए मेरे ये दोहे...हार्दिक आभार 🙏

      हटाएं
  3. वाह 👌
    होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🌻♥️

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद आदरणीय शिवम् कुमार पाण्डेय जी 🙏

      हटाएं
  4. मुग्ध करती रचना - - होली की शुभकामनाओं सह।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हार्दिक धन्यवाद आदरणीय सान्याल जी 🙏

      हटाएं
  5. एक से बढ़ कर एक दोहे ! होली की हार्दिक शुभकामनाएं, सपरिवार स्वीकारें

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

      मेरे दोहे पसन्द करने हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीय गगन शर्मा जी 🙏

      हटाएं
  6. सारे दोहे आपके , लगे एक से बढ़ एक
    हर एक में छिपे हैं , बढ़ बढ़ कर संदेश ।
    बहुत बढ़िया ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आदरणीया आपकी सराहना मिली, तो वाकई इन दोहों को सार्थकता मिल गई।

      हार्दिक धन्यवाद, मेरी पोस्ट पर कवितामय टिप्पणी कर मेरा उत्साहवर्धन करने के लिए 🙏

      हटाएं
  7. शानदार दोहे...

    होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹🙏🌹

    जवाब देंहटाएं
  8. आ वर्षा सिंह जी, बहुत सुंदर दोहेनुमा पंक्तियाँ!
    ‘‘वर्षा’’ हो सद्भाव की, बहे ख़ुशी की धार
    तभी सार्थक हो सके, होली का त्यौहार।। 10।।
    होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ💐!--ब्रजेंद्रनाथ

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत आभार आपका कि आपको मेरे दोहे पसंद आए 🙏

      हटाएं
  9. वाह ! अद्भुत और समकालीन दोहे
    बहुत बधाइयाँ ।

    जवाब देंहटाएं
  10. I am very thankful to you for providing such a great information. It is simple but very accurate information.

    जवाब देंहटाएं