हार्दिक शुभकामनाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हार्दिक शुभकामनाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अक्टूबर 25, 2019

धनवन्तरी की अर्चना.... धनतेरस पर हार्दिक शुभकामनाएं - डॉ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh


धनतेरस दिनांक 25.10.2019 पर विशेष
धनवन्तरी की अर्चना

                 - डॉ. वर्षा सिंह

रश्मि की मंजुल कलाएं, ज्योति के त्यौहार में जगमगाती तारिकाएं, ज्योति के त्यौहार में 

स्वास्थ्य-सुख की कामना,  धनवन्तरी की अर्चना
आरती करती दिशाएं, ज्योति के त्यौहार में 

दीप माटी के सजे, फिर आ रही दीपावली
गूंजती पावन ऋचाएं, ज्योति के त्यौहार में 

प्रकृति का श्रंगार, स्वर्णिम हार, नख-शिख आभरण
मुग्ध बेसुध व्यंजनाएं, ज्योति के त्यौहार में 

हासमय उल्लास, कातिक मास, मंगल कामना
नेह सिंचित भावनाएं, ज्योति के त्यौहार में 

धूप, अक्षत, पान, सुख का गान, आंगन-द्वार पर
इंद्रधनुषी अल्पनाएं, ज्योति के त्यौहार में

रूप की "वर्षा", नई आशा, नए संकल्प से
झूमती नव वर्तिकाएं, ज्योति के त्यौहार में
        -----------------------



       मेरी इस ग़ज़ल को धनतेरस के अवसर पर web magazine युवा प्रवर्तक के अंक दिनांक 25 अक्टूबर 2019 में स्थान मिला है।
        युवा प्रवर्तक के प्रति हार्दिक आभार 🙏
       मित्रों, यदि आप चाहें तो पत्रिका में इसे इस Link पर भी पढ़ सकते हैं ...
http://yuvapravartak.com/?p=20746





रविवार, फ़रवरी 10, 2019

🌼 वसंत पंचमी पर हार्दिक शुभकामनाएं 🌼


🌼 वसन्त पंचमी पर हार्दिक शुभकामनाएं 🌼

सुन लो, यही कहानी है।
जीवन बहता पानी है ।

जी लो आज अभी जो है
बेशक़ दुनिया फानी है।

नैट- चैट की बातों में
चिट्ठी हुई पुरानी है।

पहले लव की शेष यही
सूखा फूल निशानी है।

सबके मन को भाये जो,
मीठी बोली- बानी है।

गर वसन्त है राजा तो,
"वर्षा" ऋतु की रानी है।
               - डॉ. वर्षा सिंह

#ग़ज़लवर्षा

शुक्रवार, नवंबर 23, 2018

गुरु नानक जयन्ती की हार्दिक शुभकामनाएं - डॉ. वर्षा सिंह

Happy Guru Nanak Jayanti - Dr. Varsha Singh




Happy Guru Nanak Jayanti !


नानक नाम जहाज है
सतगुरु सब दे काज संवारे
जो जपे, सोई पार उतारे

आप सब को प्रथम सिख गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाइयां। 

#GuruNanakJayanti

मंगलवार, फ़रवरी 27, 2018

होली की दस्तक

होली दस्तक दे रही,
वन, आंगन, घर, द्वार ।
मन फगुनाया जोहता
रंगों का त्यौहार ।।

मौसम से करने लगी
चाहत नये सवाल ।
उड़ने को आतुर हुआ
सपनों भरा गुलाल ।

- डॉ. वर्षा सिंह


मंगलवार, फ़रवरी 13, 2018

महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

आज पूजन के पलों में
स्मरण शिव का करें
मां उमा की छवि नयन में
पूर्ण श्रद्धा से धरें
     होंगे पूरे सब मनोरथ
     होगी पावन भावना
     कर रही "वर्षा" हृदय से
     सर्व जन हित कामना

            🌷 - डॉ. वर्षा सिंह