आज़ादी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आज़ादी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, अगस्त 15, 2019

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.... आज़ादी के गीत - डॉ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh

       मेरी इस काव्य रचना को web magazine युवा प्रवर्तक के अंक दिनांक 15 अगस्त 2019 में स्थान मिला है।
युवा प्रवर्तक के प्रति हार्दिक आभार 🙏
मित्रों, यदि आप चाहें तो पत्रिका में इसे इस Link पर भी पढ़ सकते हैं ...
http://yuvapravartak.com/?p=17597

आज़ादी के गीत
                  - डॉ. वर्षा सिंह

आज़ादी  के  गीत  हमेशा  गाएंगे ।
अपना प्यारा परचम हम लहराएंगे ।

संघर्षों के बाद मिली जो आज़ादी ,
उसका हम इतिहास सदा दोहरायेंगे ।

बलिदानों की गाथा को आदर्श बना,
नई राह पर  क़दम बढ़ाते  जाएंगे ।

चांद छू लिया, मंगल तक जा पहुंचेंगें,
अंतरिक्ष को  धरती  पर ले लाएंगे ।

एक देश है भारत, रंग हज़ारों हैं ,
रंग एकता का  "वर्षा"  दिखलाएंगे ।