धनतेरस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धनतेरस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, अक्टूबर 25, 2019

धनवन्तरी की अर्चना.... धनतेरस पर हार्दिक शुभकामनाएं - डॉ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh


धनतेरस दिनांक 25.10.2019 पर विशेष
धनवन्तरी की अर्चना

                 - डॉ. वर्षा सिंह

रश्मि की मंजुल कलाएं, ज्योति के त्यौहार में जगमगाती तारिकाएं, ज्योति के त्यौहार में 

स्वास्थ्य-सुख की कामना,  धनवन्तरी की अर्चना
आरती करती दिशाएं, ज्योति के त्यौहार में 

दीप माटी के सजे, फिर आ रही दीपावली
गूंजती पावन ऋचाएं, ज्योति के त्यौहार में 

प्रकृति का श्रंगार, स्वर्णिम हार, नख-शिख आभरण
मुग्ध बेसुध व्यंजनाएं, ज्योति के त्यौहार में 

हासमय उल्लास, कातिक मास, मंगल कामना
नेह सिंचित भावनाएं, ज्योति के त्यौहार में 

धूप, अक्षत, पान, सुख का गान, आंगन-द्वार पर
इंद्रधनुषी अल्पनाएं, ज्योति के त्यौहार में

रूप की "वर्षा", नई आशा, नए संकल्प से
झूमती नव वर्तिकाएं, ज्योति के त्यौहार में
        -----------------------



       मेरी इस ग़ज़ल को धनतेरस के अवसर पर web magazine युवा प्रवर्तक के अंक दिनांक 25 अक्टूबर 2019 में स्थान मिला है।
        युवा प्रवर्तक के प्रति हार्दिक आभार 🙏
       मित्रों, यदि आप चाहें तो पत्रिका में इसे इस Link पर भी पढ़ सकते हैं ...
http://yuvapravartak.com/?p=20746





सोमवार, नवंबर 05, 2018

Happy Dhanteras .... धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं



स्वास्थ्य और आरोग्य के देवता  भगवान धन्वंतरि और धनसम्पदा के देवता कुबेर के पूजन दिवस धनतेरस अर्थात धनत्रयोदशी के अवसर पर आप सभी को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌺🙏

      स्वास्थ्य. संपदा मिले सभी को
      शुभ आशीषें फले सभी को
      रहे भाग्य दिनकर सा तेजस
      सबको शुभ हो, शुभ धनतेरस