Dr Varsha Singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Dr Varsha Singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, अगस्त 31, 2019

❤ Thanks for Birthday Wishes ❤

बहुत- बहुत हार्दिक धन्यवाद, तहेदिल से शुक्रिया & Hearty Thanks मेरे सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों को ❤
जिन्होंने मेरे जन्मदिन 29 अगस्त 2019 को मुझे अपनी शुभेच्छाओं, शुभकामनाओं का अमूल्य उपहार दे कर  Very Special बना दिया 🙏



Hearty Thanks to All My Friends & Well Wishers ....
Who made
My Birthday 29 Aug. 2019
Very Special

मंगलवार, अप्रैल 02, 2019

अल्विदा गूगल प्लस ..... Goodbye Google+ forever


      आज 02.04.2019  को Google+ शट डाउन कर दिया जाएगा। मैं आप सबसे शेयर कर रही हूं मेरे 2774 followers वाले Google+ के अपने Account और उससे जुड़े मेरे 2810 followers वाले collections के Profile Page के कुछ स्क्रीनशॉटस् .... ये स्मृतियों में हर कर याद दिलायेंगे गूगल प्लस सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्लेटफार्म की... यह भी एक ऐसा लोकप्रिय प्लेटफार्म रहा है जिसे दुनिया भर के इंटरनेट यूज़र्स का लाड़ प्यार मिला। ...और इसे पसन्द करने वाले करोड़ों यूजर के साथ मैं भी दुखी मन से Google+ को अल्विदा कह रही हूं...
     अल्विदा Google+
हम तुम्हें हमेशा याद रखेंगे... 🙋


















शुक्रवार, फ़रवरी 08, 2019

Happy Rose Day - Dr Varsha Singh


Dr. VARSHA SINGH

जब मेरे इश्क़ का चर्चा होगा।
ज़िक्र तेरे गुलाब का होगा। 

दीन-दुनिया से बेख़बर है वो,
उसने 'लव यू', उसे कहा होगा।

भर गई ताज़गी हवाओं में,
फूल कोई कहीं खिला होगा।

उसके होंठों पे मुस्कुराहट है,
उसने मैसेज अभी पढ़ा होगा

ठौर होगा जहां पे सावन का
वही "वर्षा" का भी पता होगा।
           -------

Happy Rose Day - Dr. Varsha Singh

बुधवार, नवंबर 07, 2018

Happy Diwali शुभ दीपावली

Dr. Varsha Singh

आज मावस की निशा


रोशनी के छंद गढ़ती आज मावस की निशा
दीप से श्रृंगार करती आज मावस की निशा

भीतियों पर सातियों की पांत, मंगल कामना
द्वार पर शुभ-लाभ लिखती आज मावस की निशा

पान, श्रीफल में, बताशे- खील, अक्षत फूल में
रूप नूतन गंध भरती आज मावस की निशा

फुलझड़ी झरती बनाती अल्पनाएं अग्नि की
अग्निपुंजों से संवरती आज मावस की निशा

शंख की ध्वनि में निनादित सामवेदी स्वर मधुर अर्चना के श्लोक पढ़ती आज मावस की निशा

कंचनी वातावरण में कार्तिक स्वर्णिम हुआ
स्वर्ण का भंडार लगती आज मावस की निशा

श्री रमा-आराधना में व्यस्त “वर्षा” नभ-धरा
भक्ति- गीतों से निखरती आज मावस की निशा
                             -डॉ. वर्षा सिंह







द्वार पर पूरित रांगोली यानी मांडना



गुरुवार, सितंबर 27, 2018

सच तो ये है (ग़ज़ल संग्रह) - डॉ. वर्षा सिंह



Dr. Varsha Singh

मेरे ग़ज़ल संग्रह " सच तो ये है " को on line प्राप्त करने के लिए इस लिंक पर सम्पर्क कर सकते हैं.....

https://www.sapnaonline.com/shop/Author/dr.-varsha-singh
Sach To Yeh Hai - Ghazal Book, Author Dr.Varsha Singh, Ghazalkar
मेरे ग़ज़ल संग्रह " सच तो ये है " में संग्रहीत मेरी यह शीर्षक ग़ज़ल ......

रेशमी फूल हवा भी ताज़ा
ख़त मेरे नाम क्यों नहीं आया

दौड़ती, भागती हुई दुनिया
इस सड़क को कहीं नहींं जाना

सच तो ये है कि एक ख़ामोशी
कह रही आज शोर की गाथा

उम्र मेरी तमाम भीग गई
चूम कर वो गया मेरा माथा

धूप- " वर्षा " का ये अजब मौसम
बर्फ सी रात, दिन हुआ पारा
First flap of " Sach To Yeh Hai " - Ghazal Book, Author Dr.Varsha Singh


Second flap of " Sach To Yeh Hai " - Ghazal Book, Author Dr.Varsha Singh




शनिवार, सितंबर 22, 2018

Excellence Award For Creator's 2018

Dr.Varsha Singh awarded by Excellence Award For Creator's 2018
दिनांक 20.09.2018 का अपरान्ह मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। इस दिन सागर नगर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखने वाले न्यूज चैनल "सागर टी.वी. न्यूज़ " ने सागर नगर की सृजनात्मक प्रतिभाओं के एक भव्य सम्मान समारोह में " एक्सीलेंस अवार्ड फॉर क्रियेटर्स 2018 " से मुझे और बहन डॉ. (सुश्री) शरद सिंह को सम्मानित किया।
Dr. Sharad Singh Awarded by Excellence Award for Creator'' 2018


स्थान था रवीन्द्र भवन, सागर ...और सम्मानित करने वाली सागर शहर की विभूतियों में प्रमुख थे स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक कुलपति अनिल तिवारी, नगरपालिक निगम, सागर की प्रथम किन्नर महापौर कमला बुआ, वरिष्ठ अधिवक्ता ठा. चतुर्भुज सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवशंकर केसरी, डॉ. हरी सिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर के पत्रकारिता विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. राकेश शर्मा, युवा समाजसेवी कुलदीप सिंह राठौर और सागर टी.वी.न्यूज के युवा, उत्साही, कर्मठ चैनल हेड शिवा पुरोहित।