मां से बड़ो ने कोनउ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मां से बड़ो ने कोनउ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, मई 09, 2020

मातृ दिवस (10 मई) पर विशेष बुंदेली गीत ... मां से बड़ो ने कोनउ - डॉ. वर्षा सिंह

Happy Mother's Day 2020

मातृ दिवस (10 मई) पर विशेष बुंदेली गीत

मां से बड़ो ने कोनउ
     - डॉ. वर्षा सिंह

भौतई प्यारी लगत हमें, चए
अम्मा कओ, चए माई
कै लो मां खों बऊ प्यार से
माताराम, मताई

जे अपनों नईं ध्यान रखत हैं
ममता की माया में,
खुद रह लेबें कड़क धूप में
हमें रखत छाया में,
रूखो-सूखो खुद खा लैहैं
देतीं हमें मिठाई

उल्टे-सूधे काम उपद्री
कभऊं होत हमसे है,
पैलऊं गुस्सा पांछे उनको
लाड़-प्यार बरसे है,
सरमिंदा कर देत हमें है
हमरी ढीठ-ढिठाई


बच्चन के लाने ने सोई
रातन-रातन जागी,
मां को प्यार मिलत है जीको
बे सबसे बड़भागी,
"वर्षा" मां से बड़ो ने कोनउ
करत हमेस भलाई

----------------- 

मातृ दिवस पर पढ़िए मेरा यह बुंदेली गीत जो आज web magazine युवा प्रवर्तक के अंक दिनांक 10.05.2020 में प्रकाशित हुआ है।


युवा प्रवर्तक के प्रति हार्दिक आभार 🙏
मित्रों, यदि आप चाहें तो पत्रिका में इसे इस Link पर भी पढ़ सकते हैं ...
http://yuvapravartak.com/?p=32149