मतदाता जागरूकता अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मतदाता जागरूकता अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, मई 04, 2019

मतदाता जागरूकता अभियान संदर्भित बुंदेली गीत... ओ बड्डे, काय फिरत भैराने - डॉ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh

बुंदेली गीत
              - डॉ. वर्षा सिंह

ओ बड्डे, काय फिरत भैराने ।।
काय फिरत भैराने, ओ बड्डे
अपनो हाल बतइयो हमसे
करियो नाय बहाने ।
ओ बड्डे, काय फिरत भैराने ।।

कोऊ से तुम अब ना डरइयो
वोट डारबे खों तुम बी जइयो
देश के लाने कदम बढ़इयो
अपनो वोट डार के अइयो

लोकतंत्र त्यौहार हमाओ
ऊ में का शरमाने !
ओ बड्डे, काय फिरत भैराने ।।

भौजी संगे हंस के जइयो
प्रजातंत्र की गैल दिखइयो
वोटन को अधिकार बतइयो
तुम अपनो बी वोट गिरइयो

वोट -वोट मिलके नई संसद
नोनी खूब बनाने ।
ओ बड्डे, काय फिरत भैराने ।।

आज अबई जा कसम उठइयो
कोऊ की बातन में ना अइयो
जी को अपने ना बहकइयो
सोच समझ के बटन दबइयो

एक तुमाओ वोट है हीरा
ई को नाय गंवाने ।
ओ बड्डे, काय फिरत भैराने ।।

बुंदेली गीत ... मतदाता जागरूकता - डॉ. वर्षा सिंह

मेरे इस बुंदेली गीत को web magazine युवा प्रवर्तक के अंक दिनांक 05 मई 2019 में स्थान मिला है।
युवा प्रवर्तक के प्रति हार्दिक आभार 🙏
यदि आप चाहें तो पत्रिका में इसे इस Link पर भी पढ़ सकते हैं ...