पानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, जुलाई 29, 2018

धरती पर पानी लिख देना - डॉ. वर्षा सिंह

धरती पर पानी लिख देना
आंचल को धानी लिख देना

चाहत पर बंधन का पहरा
कुछ तो मनमानी लिख देना

बेशक लिखना अमर प्यार को
दुनिया को फानी लिख देना

इंतज़ार में चांद - रात के
दिन की कुर्बानी लिख देना

मौसम को यदि राजा लिखना
"वर्षा" को रानी लिख देना

        ❤ डॉ. वर्षा सिंह

रविवार, अप्रैल 22, 2018

HAPPY EARTH DAY

बोतल-बोतल बिकता पानी
क़ैदी  जैसा  दिखता   पानी
"वर्षा" को आमंत्रित करता
मौसम को ख़त लिखता पानी
         🌍 - डॉ. वर्षा सिंह