शनिवार, सितंबर 01, 2018

Traveller Varsha Singh at Baldev ji Temple, Panna, MP, India

प्रिय मित्रों,
   हलषष्ठी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
 
Shri Baldev Ji
आज इस अवसर पर मैं आप सबसे शेयर कर रही हूं मध्यप्रदेश के पवित्र मंदिरों की नगरी पन्ना में विश्व प्रसिद्घ ऐतिहासिक बलदेव जी मंदिर की कुछ तस्वीरें, जहां प्रत्येक वर्ष हलषष्ठी यानी हरछठ के दिन दोपहर 12.00 बजे हलधर भगवान बलदाऊ जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का यह एक मात्र विशाल मंदिर पन्ना शहर में स्थित है।


इसका स्थापत्य योरोप के लंदन स्थित सेंट केथेड्रल गिरजाघर की प्रतिकृति होने के कारण अत्यंत अद्भुत है।





गुरुवार, अगस्त 16, 2018

भारतरत्न जननायक अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रृद्धांजलि

भारतरत्न जननायक स्व.अटल बिहारी वाजपेयी महान राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक श्रेष्ठतम कवि भी थे , साथ ही हिन्दी भाषा के लिये समर्पित थे, संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार उन्हीं के द्वारा हिन्दी में भाषण दिया गया था.....
उन्हें उन्हीं की कविता पंक्तियों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏

जूझने का मेरा इरादा न था,
मोड़ पर मिलेंगे इसका वादा न था,

रास्ता रोक कर वह खड़ी हो गई,
यों लगा ज़िन्दगी से बड़ी हो गई।

मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं,
ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं।

मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं,
लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूं?

ऊं शांति, शांति, ऊं शांति

बुधवार, अगस्त 15, 2018

HAPPY INDEPENDENCE DAY 2018

संघर्षों के बाद, मिली है आज़ादी ।
दिल में ले कर चाह,  पली है आज़ादी ।
हम भारत के लोग बढ़ाते क़दम जहां
परचम ले कर साथ,  चली है आज़ादी ।
      -डॉ. वर्षा सिंह
#HappyIndependenceDay
#IndependenceDayIndia
#जश्नएआजादी
#IndependenceDay2018
#IndependenceDay