आज पूजन के पलों में
स्मरण शिव का करें
मां उमा की छवि नयन में
पूर्ण श्रद्धा से धरें
होंगे पूरे सब मनोरथ
होगी पावन भावना
कर रही "वर्षा" हृदय से
सर्व जन हित कामना
🌷 - डॉ. वर्षा सिंह
आज पूजन के पलों में
स्मरण शिव का करें
मां उमा की छवि नयन में
पूर्ण श्रद्धा से धरें
होंगे पूरे सब मनोरथ
होगी पावन भावना
कर रही "वर्षा" हृदय से
सर्व जन हित कामना
🌷 - डॉ. वर्षा सिंह
कुण्ठा का तम घेर न पाये
मुक्त उजाला रहे सदा,
"वर्षा" रोशन रहे हर इक पल
कोसों दूर अंधेरा हो ।
💕- डॉ. वर्षा सिंह
जहां -जहां भी जाये मनवा
अपनी चाहत को पाये,
इर्दगिर्द चौतरफा हरदम
ख़ुशियों वाला घेरा हो ।
आंसू दूर रहें आंखों से
होंठों पर मुस्कान बसे,
दुख ना आये कभी किसी पर
सिर्फ़ सुखों का फेरा हो ।
- डॉ वर्षा सिंह
फूल खिले तो बिखरे ख़ुशबू
बिना किसी भी बंधन के,
रहे न दिल में कभी निराशा
उम्मीदों का डेरा हो ।
- डॉ वर्षा सिंह
इसीलिये सूरज डूबा है
कल फिर नया सबेरा हो ।
ख़्वाब अधूरा रहे न कोई
तेरा हो या मेरा हो ।
- डॉ. वर्षा सिंह
बाबूराव पिंपलापुरे स्मृति व्याख्यानमाला के बारहवें आयोजन में "भारतीय विचार और हम" विषय पर सांसद एवं पूर्व राजदूत श्री पवन वर्मा ने अपने विचार साझा किए। जिसमें मैं डॉ. वर्षा सिंह एवं डॉ. (सुश्री) शरद सिंह शामिल हुए। व्याख्यान माला में भारतीय कला संस्कृति से जुड़े प्रख्यात विद्वानों को आमंत्रित कर उनके विचार रखे गए और उनसे संवाद भी हुआ।
स्थान था रवींद्र भवन, सागर, म.प्र.
तस्वीरें उसी अवसर की...
#PavanK_Varma
#Baburao_Pimplapure