सोमवार, फ़रवरी 12, 2018

फूल खिले तो

फूल खिले तो बिखरे ख़ुशबू
बिना किसी भी बंधन के,
रहे न दिल में कभी निराशा
उम्मीदों का डेरा हो ।
- डॉ वर्षा सिंह

Khwab adhura rahe na koi

इसीलिये सूरज डूबा है
कल फिर नया सबेरा हो ।
ख़्वाब अधूरा रहे न कोई
तेरा हो या मेरा हो ।
- डॉ. वर्षा सिंह

From My Book " Dil banjara...."

सोमवार, फ़रवरी 05, 2018

बाबूराव पिंपलापुरे स्मृति व्याख्यानमाला 2018

बाबूराव पिंपलापुरे स्मृति व्याख्यानमाला के बारहवें आयोजन में  "भारतीय विचार और हम" विषय पर सांसद एवं पूर्व राजदूत श्री पवन वर्मा ने अपने विचार साझा किए। जिसमें मैं डॉ. वर्षा सिंह एवं डॉ. (सुश्री) शरद सिंह शामिल हुए। व्याख्यान माला में भारतीय कला संस्कृति से जुड़े प्रख्यात विद्वानों को आमंत्रित कर उनके विचार रखे गए और उनसे संवाद भी हुआ। 

स्थान था रवींद्र भवन, सागर, म.प्र.
तस्वीरें उसी अवसर की...

#PavanK_Varma
#Baburao_Pimplapure

शनिवार, जनवरी 20, 2018

इसकी, उसकी, सबकी "वर्षा", एक कहानी है

हमें मांगना और छीनना, 
नहीं गंवारा है
इस दुनिया से अपनी दुनिया
हमें चुरानी है

जिसने भी अंगारे छूये,
उसका हाथ जला
इसकी, उसकी, सबकी "वर्षा",
एक कहानी है
  - डॉ. वर्षा सिंह

सोमवार, जनवरी 15, 2018

CONGRATULATIONS to Dr. (Miss) Sharad Singh Awarded by Rameshwar Guru Best Editor Award

मेरी बहन डॉ. (सुश्री) शरद सिंह को नई दिल्ली से प्रकाशित होने वाली पत्रिका ‘सामयिक सरस्वती’ के उत्कृष्ट संपादन के लिए राज्यस्तरीय ‘रामेश्वर गुरू पुरस्कार 2017’ से माधवराव सप्रे समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल की ओर से संग्रहालय के पं. झाबरमल्ल शर्मा सभागार में 12 जनवरी 2018 को आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। डॉ. (सुश्री) शरद सिंह ‘सामयिक सरस्वती’ की कार्यकारी संपादक हूं । डॉ. (सुश्री) शरद सिंह को यह सम्मान मध्यप्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति डॉ. प्रमोद वर्मा, राज्यसभा सदस्य आर. के. सिन्हा एवं सप्रे संग्रहालय के संस्थापक निदेशक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर ने संयुक्तरूप से प्रदान किया।
Dr (Miss) Sharad Singh Awarded by Rameshwar Guru Best Editor Award
CONGRATULATIONS Sharad

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक


     अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के आगामी आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए कल दिनांक 13.01.2018 को सागर में मध्यप्रदेश में आयोजित समाज की बैठक में मैं यानीे डॉ वर्षा सिंह और बहन डॉ (सुश्री) शरद सिंह शामिल हुए। तस्वीरें एवं समाचार उसी अवसर के....