शुक्रवार, फ़रवरी 15, 2019

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि .... डॉ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि
                 - डॉ. वर्षा सिंह

अपनी बदनियती छुपायी दोस्ती के जाप से।
दिल के टुकड़े कर दिये फिर विष बुझे शरचाप से।

हम यहां पर इश्क़ की चर्चा में थे मशगूल जब
उन पे हमला कर दिया आतंक ने चुपचाप से।

है क़सम हम दुश्मनों को अब सबक सिखलायेंगे
कह रहा हर देशवासी,आज अपनेआप से।

हर दफ़ा विश्वास पर आघात की आदत जिन्हें,
राग भ्रम की छेड़ते पाकीज़गी की थाप से।

लाल पुलवामा शहीदों के लहू से हो गया ,
किस तरह उबरेगा "वर्षा" ये हृदय संताप से।

                         - डॉ.वर्षा सिंह

#Pulwama

#पुलवामा   #ValentineDay  #valentine
#ग़ज़लवर्षा

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि- डॉ. वर्षा सिंह

1 टिप्पणी: