रविवार, जुलाई 29, 2018

धरती पर पानी लिख देना - डॉ. वर्षा सिंह

धरती पर पानी लिख देना
आंचल को धानी लिख देना

चाहत पर बंधन का पहरा
कुछ तो मनमानी लिख देना

बेशक लिखना अमर प्यार को
दुनिया को फानी लिख देना

इंतज़ार में चांद - रात के
दिन की कुर्बानी लिख देना

मौसम को यदि राजा लिखना
"वर्षा" को रानी लिख देना

        ❤ डॉ. वर्षा सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें